फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती की फर्जी आईडी बनाकर फोटो किए वायरल

Wed, 05 Apr 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र एक कालोनी की युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो उस आईडी से अपलोड किए गए। युवती ने मामले में फर्जी आईडी बनाने परेशान करने और शादी के टूटने के कगार पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।युवती का कहना है कि उसकी शादी तय हो गई है। जिसके बाद से किसी अज्ञात के द्वारा उसकी फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो को अपलोड किया जा रहा है। वह फर्जी आईडी से रिश्तेदारों से भी चैट कर रहा है। जिसके कारण वह काफी परेशान हैं। उसका कहना है कि पिता के द्वारा मामले पुलिस से शिकायत की गई थी। अब दूसरे नाम से फिर से एक ओर फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर ली है। फोटो को उस आईडी से अपलोड किए जाने से वह काफी मानसिक रूप से परेशान है। युवती ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें