फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा: इंतजार खत्म, इस तारीख को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा  

Fri, 01 Apr 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है। वहीं एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें पीएचडी में प्रवेश के लिए करीब 4300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 48 विषयों की करीब 1100 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। विश्वविद्यालय की डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 

परीक्षा का आयोजन आगरा जिले में में ही किया जाएगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पांच अप्रैल से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 50 अंक होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा स्थगित

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-प्रथम (बैच 2018) की दो से पांच अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें