इस फार्मा कंपनी में थे एमआर
राजकुमार गनेशपुर, बाराबंकी के रहने वाले थे। वह दो साल से इंडिको रेमेडीज फार्मा कंपनी में काम करते थे। लखनऊ में तैनाती थी। कंपनी ने 10 सितंबर को आगरा में वार्षिक मीटिंग और पार्टी रखी थी। होटल हावर्ड प्लाजा में 18 कमरे बुक किए गए थे। सभी कर्मचारी परिवार सहित आए थे। रविवार को रात तक पार्टी चली।
ये भी पढ़ें - UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले
कमरा नंबर 301 में गए थे
राजकुमार पत्नी प्रतिमा और तीन साल के बच्चे के साथ तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 319 में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक रात लगभग 11:30 बजे साथी साहिल उन्हें कमरे में छोड़कर गया था। तब वो पत्नी से यह कहकर चले गए कि दोस्तों से मिलकर आता हूं। वह कमरा संख्या 301 में अपने साथी के पास पहुंचे। मगर, यहां रुके नहीं। होटल की स्वीमिंग पुल की तरफ वाली बालकनी की तरफ चले गए।
ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक