फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर की तर्ज पर ब्रज में दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली 'हवाई कार', ये है पूरी योजना

Sun, 16 Dec 2018 04:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पीआरटी सिस्टम पर चलने वाली कार
विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बिना ड्राइवर वाली कार में बैठकर आप ब्रज दर्शन कर सकेंगे। सिंगापुर की तर्ज पर मथुरा में पीआरटी (पर्सनल रैपिड ट्रांजिट) सिस्टम के तहत चलने वाली कार की योजना का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


अल्ट्राफेयरवुड कंपनी ने शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने पीआरटी सिस्टम का प्रेजेंटेशन किया। इसमें बताया गया कि किस प्रकार से कार के प्रयोग से न केवल यातायात की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, बल्कि प्रदूषण भी खत्म होगा। 

नौ हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से मथुरा, वृंदावन तथा गोवर्धन को जोड़ा जाएगा। पूरी धनराशि सिंगापुर की कंपनी द्वारा खर्च की जाएगी। शासन इस प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति दे चुका है।  
विज्ञापन

4000 लोगों को मिलेगा रोजगार

ऊर्जामंत्री ने बताया कि यह एक प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट प्रारंभ होता है तो दो वर्ष में पूरा हो जाएगा। करीब चार हजार लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। ब्रज क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट से यातायात में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा। 

पीआरटी प्रोजेक्ट मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन के लिए अलग-अलग 6-6 हजार करोड़ का है, जबकि तीनों स्थानों पर एक साथ करने पर इसकी लागत मात्र नौ हजार करोड़ की होगी। अगर यह योजना लागू होती है तो यातायत सुगम हो जाएगा। 

प्रोजेक्ट के प्रस्तुतिकरण के दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त समीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है पीआरटी सिस्टम

पीआरटी के तहत चलने वाली ड्राइवर लेस कार सड़क पर नहीं बल्कि कॉलम पर बने हुए स्ट्रक्चर पर चलेगी। यह यात्रियों द्वारा बटन दबाने पर स्वत: उनके पास पहुंच जाएगी। यह विश्व का सबसे आधुनिकतम ट्रांसपोर्ट सिस्टम है।

राज्य सरकार शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए सुगम और सुविधाजनक यातायात का साधन उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए मेट्रो के अलावा अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें