कासगंज जिले में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में सेना के इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र की कची कॉलोनी निवासी सेना के इंजीनियर विभाग में तैनात जितेंद्र वाल्मीकि (25) पुत्र ननकू मल अपने साथी विकास (21) पुत्र राजेश, संजीव (25) पुत्र वीरपाल निवासीगढ़ गांव चनैटी कोतवाली सदर बरेली और राहुल (25) पुत्र महेश निवासी परीगामा बरेली के साथ अलीगढ़ गए थे।
सभी साथी रविवार सुबह लौट रहे थे। कोहरा होने के कारण उनकी कार न्यौली शुगर मिल के समीप गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुस गई। हादसे में सेना में इंजीनियर के पद पर तैनात जितेंद्र पुत्र ननकू की मौके पर ही मौत हो गई।