फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता: पिल्लों को एक व्यक्ति ने इस कदर पीटा...देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 12 Apr 2024 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेजुबान के साथ क्रूरता का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति ने बेरहमी से पिल्लों को पीटा। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
पिल्लों को एक व्यक्ति ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर में कुत्तों से क्रूरता के मामले नहीं रुक रहे हैं। इस बार सदर क्षेत्र का मामला सामने आया। एक व्यक्ति पहले पिल्लों को पीटता है। बाद में एक कुत्ते को डंडे से मारता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि देवरी रोड स्थित कस्तूरी विहार में एक व्यक्ति घर के बाहर घूम रहे कुत्तों को कई बार डंडे से मार चुका है। बृहस्पतिवार को उसने पिल्लों को डंडे मारे। वह किसी तरह बच गए। मगर, बाद में एक कुत्ते को भी डंडा मारा।

काॅलोनी का ही एक व्यक्ति कुत्तों को खाना खिलाता है। उसने ही उन्हें यह जानकारी दी। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें