फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला के गांव कोटकी में शराब ठेके का विरोध कर रहीं महिलाओं को समझाते पुलिस - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। गांव में खुले देश शराब के ठेके को लेकर बृहस्पितवार को महिलाएं लामबंद हो गईं। महिलाओं ने ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को ठेका हटवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी में देशी शराब का ठेका खुला है। इस पर शराबी एकत्रित होते हैं और रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। ठेके के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिलाएं लामबंद हो गईं और ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि गांव के अंदर आम रास्ते पर पड़ने वाले देशी शराब के ठेके के कारण आए दिन रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ठेके के आसपास शराबियों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पचोखरा पुलिस ने ठेका बंद कराने का महिलाओं को एक हफ्ते का समय देकर शांत कराया। ठेके का विरोध करने वालों में पिंकी सिंह, सविता कुशवाहा, रामवती, शकुंतला देवी, गंगा देवी, हरप्यारी देवी, सोना देवी, सर्वेश, अनीता देवी, सुनीता, चंपा, शशि, कमलेश, गायत्री देवी, अनार देवी, किशन देवी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें