ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम गुणवत्ता से करें
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के लिए मंगलवार को कार्यशाला में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
अधीक्षण अभियंता ने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में प्रयोग होनी वाली सामिग्री का अवलोकन किया। जेई कार्यशाला मनोज यादव से जानकारी ली। कहा कि मरम्मत कार्य में उच्च गुणवत्ता का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने टेस्टिंग, ऑयल एवं स्टाक का निरीक्षण भी किया। जेई से कहा कि कार्यशाला एवं वितरण टीम अभियान चलाकर साइट पर स्थापित ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कर मरम्मत का कार्य करें। ताकि ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने वाले ट्रांसफार्मरों की सूची मंडल कार्यालय को भेजें। जिससे क्षतिग्रस्त होने के कारण का अवलोकन किया करके कार्रवाई की जा सके। जेई को निर्देश दिए कि तय समय के अंदर ही क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदला जाए। जेई मनोज यादव ने बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहयोग के लिए कार्यशाला टीम पूरी तरह से तैयार है। 300 ट्रांसफार्मर स्टॉक में हैं। रोजाना 10 ट्रांसफार्मर रिपेयर कर तैयार किए जा रहे हैं। आठ गाडियां क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कार्यरत हैं।