फोटो31सोरोंजी में विहिप की बैठक में संबोधित करतीं राज्य महिलाए आयोग सदस्य रेनू गौड़ व उपस
सोरोंजी। एक दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर लगने वाली शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा के लिए प्रभातफेरी निकालकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। शुक्रवार को परिक्रमा की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिक्रमा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रभातफेरी निकालने की निर्णय लिया गया।
पंचकोसी परिक्रमा समिति के संयोजक एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रभात फेरी निकालकर अधिक से अधिक लोगों को परिक्रमा में सहभागिता के लिए जागरूक करें। सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग कर परिक्रमा का प्रचार प्रसार करें। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि सोरोंजी, पौराणिक तीर्थनगरी, भगवान वराह की भूमि, गोस्वामी और तुलसीदास की जन्मभूमि है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा में शामिल हों इसके लिए प्रचार प्रसार करें। बैठक में पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राना, नगर संघ चालक एनपी सिंह हल्दिया, राम कथा वाचक ऋषभ बरवारिया, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी आदि मौजूद रहे।