फोटो12सिढ़पुरा के सिकहरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा के गांव सिकहरा में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 15 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण और जांच कीं। डॉ. गौरव सिंह ने 62 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इनमें 23 मरीज बुखार, सर्दी-खांसी पीड़ित मिले। 11 मरीज पेट की बीमारी से पीड़ित थे। 3 मरीज उल्टी से पीड़ित थे। इन मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद दवाएं दी गईं और खून की जांच कराई गई। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 15 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। गया किया। जिसमें सर्दी, खांसी, जुकाम केमिले। शिविर के दौरान वसीम अहमद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विशाल सक्सेना, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र, एलटी जैनेश , एसटीएस उशेष, मोनिका मौजूद रही।