फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 बैठकः आगरा में शुरू हुआ 'नो थू-थू' अभियान, दीवारों में थूकने और सड़क पर कचरा नहीं फैलाने की दिलाई गई शपथ

Thu, 02 Feb 2023 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में जी-20 देशों की बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। ताज नगरी में मेहमानों के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच बुधवार को नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। अजीत नगर स्थित सेल्फी प्वाइंट से नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंड ने रैली को हरी झंडी दिखाई। 

दीवारों पर नहीं थूकने की दिलाई गई शपथ

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बाजार कमेटी, स्वच्छता मित्र व राहगीरों को खुले में कूड़ा नहीं फेंकने और रास्ते व दीवारों पर नहीं थूकने की शपथ दिलाई। तिरंगा चौराहा से ईदगाह बस स्टैंड तक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिर भी कोई कूड़ा फेंकता या थूकता हुआ पकड़ा जाएगा तो जुर्माना लगेगा। रैली में सरदार बलजीत सिंह, अश्वनी कुमार, पंकज भूषण, रामू सागर, राजीव बालियान, मनोज नोतनानी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। 

बैठक 10 से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी

दरअसल, भारत में होने वाली जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। यह बैठक 10 से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान मेहमानों को ताजमहल, आगरा किला, एत्मादउद्दौला के साथ कलाकृति में 'मुहब्बत द ताज' शो भी दिखाने की तैयारी की जा रही है। ताजमहल के तामीर होने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को इस शो के जरिए दिखाया जा सकता है। 

स्पेशल शो आयोजित करने पर विचार
इसके लिए जी-20 के मेहमानों के लिए स्पेशल शो आयोजित करने का विचार प्रदेश स्तर पर चल रहा है। समिट के दौरान मेहमान रात में भी यहां रहेंगे, ऐसे में डेढ़ घंटे का स्पेशल शो उनके लिए किया जा सकता है। पूर्व में वीआईपी मेहमानों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह शो होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें