फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर दी यातनाएं, बस स्टैंड पर फेंक आरोपी फरार

Thu, 02 Feb 2023 03:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय तीन युवकों ने उसे अगला कर लिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बेसुध हालत में बस स्टैंड में फेंककर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रही कक्षा दसवीं की एक छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास फेंककर भाग गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना थाना व कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के संगम विहार ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दीं। 

सवारियों ने चंदा करके दिलाया टिकट

इससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसे इसी हालत में आनंद विहार बस स्टैंड के पास डालकर फरार गए। यहां से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। उसके पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा करके उसे टिकट दिलाया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

एटा पहुंचने पर छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यहां से कुछ लोगों ने सुबह करीब 11 बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें