फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कोरोना जांच के लिए हो रही मारामारी, नमूना देने में लग रहे दो-तीन घंटे, उमड़ती है भीड़

Mon, 14 Sep 2020 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में एक ही काउंटर पर की गई है व्यवस्था
  • यहां हर रोज 80 से 100 लोग कोरोना की जांच कराने पहुंच रहे
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच के लिए मारामारी हो रही है। यहां पर एक ही काउंटर से लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। कम स्टाफ और अधिक लोग होने के कारण नमूना देने के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले महिला-पुरुषों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर की इमारत में रोजाना 80 से 100 लोग नमूना देने के लिए आ रहे हैं। इसमें ट्राएज ओपीडी, ऑपरेशन कराने वाले मरीज, चिकित्सकीय स्टाफ समेत अन्य लोग जांच कराने के लिए आते हैं। इनकी जांच के लिए महज तीन लोगों का स्टाफ लगा हुआ है। एक व्यक्ति लोगों का फॉर्म भरवाता है और माइक पर आवाज लगाता है।


चिकित्सक फॉर्म की जांच करते हैं और टेक्नीशियन नमूना लेता है। ये लोग प्रक्रिया पूरी करते हुए एक घंटे में 20-25 लोगों का नमूना लेते हैं। जबकि दोपहर 12 बजे तक यहां भीड़ रहती है। ऐसे में लोगों को अपनी बारी आने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। चिंताजनक बात यह है कि यहां सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि नमूना देने के लिए लोगों की संख्या बढ़ रही है, एक टीम की और व्यवस्था करा दी जाएगी।

विज्ञापन

सामाजिक दूरी का भी नहीं होता पालन

नमूना देने के लिए भारी भीड़ रहती है। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं होता। लाइन लगवाने के लिए भी कोई गार्ड मौजूद नहीं है। कई बार लोग हंगामा भी कर देते हैं। इस पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस और गार्ड की व्यवस्था कराने की बात कही है।

काउंटर बढ़ें तो समस्या सुलझे

शनिवार को ताजगंज से आए रघुवीर ने कहा कि भीड़ बहुत है, लाइन तक नहीं लगवाई जा रही है। नमूना देने के लिए ढाई घंटा हो गया है। दो-तीन काउंटर की व्यवस्था हो जाए तो लोगों को आसानी हो।

मंटोला की सबीना बेगम ने कहा कि बेटे की कोरोना वायरस की जांच कराने आई हूं, फॉर्म जमा करने के बाद डेढ़ घंटा से अधिक हो गया है। नमूना नहीं लिया गया है, अंदर जाकर पता भी नहीं कर पाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें