फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: प्रकाश नगर में छाया अंधेरा, आक्रोशित लोगों के इस कदम से उड़ गए पुलिस प्रशासन के होश 

Fri, 13 May 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

भीषण गर्मी में बिजली कट जाने से परेशान लोग जब सड़क पर उतरे तो पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।  लोगों ने बाईपास पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ब
 
विज्ञापन
मार्ग पर जाम लगाए बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में विद्युत विभाग की मनमानी से आक्रोशित प्रकाश नगर के लोगों ने बंबा बाईपास पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, बिना किसी सूचना के ट्रांसफार्मर से खींचकर लाई गई केबिलों को विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को काट दिया था। रात भर लोग बिना बिजली के गर्मी से बेहाल रहे। बिजली कनेक्शन कटे होने के कारण इलाकाई लोग सुबह पेयजल को भी तरस गए। नारेबाजी व बंबा बाईपास पर जाम की सूचना पर एसडीएम व थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 50 मिनट बाद आलाधिकारियों के समस्या के निस्तारण का आश्वासन देने के बाद जाम खुला।

विज्ञापन

 
बंबा बाईपास पर नई आबादी क्षेत्र में प्रकाश नगर में विद्युतीकरण न होने के कारण लोग दूर दराज से लाइन डालकर बिजली कनेक्शन चला रहे हैं। इन घरों से विद्युत विभाग कनेक्शन देने के बाद बिल भी वसूल रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को विद्युत विभाग ने प्रकाश नगर में दस विद्युत पोल लगाने का कार्य किया। इसके बाद दूर दराज से आई केबिलों को काट दिया। इसके कारण 70 घरों में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि विद्युत कटौती के कारण बिजली नहीं है, लेकिन रात में उन्हें पता चला कि विद्युत विभाग ने केबल काट दी है। 
रात भर अंधेरे में रहने के बाद सुबह 70 घरों के चार सौ लोग पानी को भी तरस गए।

आक्रोशित क्षेत्रीय लोग बंबा बाईपास पर विरोध करने जा पहुंचे। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर वहीं जाम लगा दिया। जाम लगने पर बंबा बाईपास पर वाहनों की कतार लग गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन के पास पहुंची। एसडीएम और थाना उत्तर एसएचओ ने क्षेत्रीय लोगों से बात की। क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि वर्षों से क्षेत्र में विद्युत पोल नहीं है। जबकि सभी लोगों के विद्युत कनेक्शन हैं और विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। मजबूरी में 200 मीटर से अधिक दूरी से केबिल को खींचकर लाए हैं। विद्युत विभाग ने पोल लगाने के तुरंत बाद ही केबिलों को काट दिया, जबकि पोल से कनेक्शन देने के लिए अभी तक बॉक्स भी नहीं लगाए गए हैं। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। इस दौरान करीब 50 मिनट तक आमजन जाम के कारण परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

ये बोले एसडीओ

यूपीएसआईडीसी के एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि  'हमने क्षेत्र में नए विद्युत पोल लगवाए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में विद्युतीकरण कराई जाए, तभी कनेक्शन लेंगे, जबकि विभाग के पास ज्यादा पोल लगवाने के लिए बजट नहीं हैं। हमने विद्युत पोल लगाने के बाद क्षेत्रीय लोगों से कनेक्शन की रसीद दिखाने के लिए कहा तो नहीं दिखाई। जिन घरों में कनेक्शन थे, उन पर विद्युत बिल बकाया था। इसलिए हमने कनेक्शन को काट दिया।'  

बिना बताए ही काट दिया कनेक्शन

क्षेत्रीय निवासी दिलीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही विद्युतीकरण कराया है। उससे पहले दूर से केबिल को खींचकर लाए थे। विद्युत विभाग ने केबिल को बिना बताए ही काट दिया। इससे पूरी रात क्षेत्र में अंधकार रहा, जबकि ज्यादतर घरों में कनेक्शन है। पिंटू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में करीब 40 विद्युत पोल की आवश्यकता है। विद्युत विभाग ने पांच पोल लगवाने के बाद पूरे क्षेत्र के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें