तप रही फतेहपुर सीकरी
जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर फतेहपुरसीकरी तप रही है। मौसम विभाग ने यहां रविवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 11 मई को यहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आगरा मंडल में मैनपुरी गर्म
आगरा मंडल में मैनपुरी रविवार को सबसे गर्म रहा। यहां 45.6 डिग्री पारा का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मथुरा व वृंदावन में 42 डिग्री, फिरोजाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ है।
सूबे में टॉप-5 गर्म शहर
झांसी: 44.6 डिग्री
बांदा: 43.6 डिग्री
आगरा: 43.4 डिग्री
प्रयागराज: 39.6 डिग्री
कानपुर: 39.6 डिग्री