जिला अस्पताल में भी हावी रहती हैं अव्यवस्थाएं
लेडी लॉयल ही नहीं जिला अस्पताल में भी अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उपमुख्यमंत्री को निरीक्षण में गुड फील कराने के लिए जिला अस्पताल में जगह-जगह व्हील चेयर व स्ट्रेचर रखे गए थे। लेकिन अगले ही दिन मरीजों को फिर भटकना पड़ा।
मरीजों को न स्ट्रेचर मिले न वार्ड ब्वाय, मजबूरन तीमारदार उन्हें गोद में लेकर जांच के लिए गए थे। दवा के इंतजार में तो एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ घंटे भर से ज्यादा समय तक बैठी रही। घंटे भर से ज्यादा समय तक इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया। ओपीडी के गेट पर हेल्प डेस्क पर भी कोई व्यवस्था नहीं थी।