5 मई से बदला गया नियम
स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन टेस्ट के मामले में 5 मई से आरटीओ में नियम बदला गया। पुलिस लाइन ग्राउंड के स्थान पर अरतौनी (सिकंदरा) स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन टेस्ट शुरू किया गया। 4 मई तक पुराने नियम से लाइसेंस बने थे, जिसमें रविवार का अवकाश शामिल रहा। इस हिसाब से तीन दिन में करीब 1200 लाइसेंस बने। जबकि एक से 15 मई तक 1459 लाइसेंस आरटीओ रिकार्ड के हिसाब से बने हैं। इन 11 दिन में मात्र 259 लोगों ने टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन सफलता पूर्वक चलाकर दिखाया।
ये भी पढ़ें - UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के ऐसे दर्शन...इस मंदिर का हो रहा कायाकल्प
तेजी से गिर रहा ग्राफ
एक दिन में करीब 30 लाइसेंस बनाए गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाइसेंस का ग्राफ कैसे तेजी से गिरा है। आरटीओ में प्रतिदिन लाइसेंस के करीब 150 आवेदन आ रहे हैं लेकिन टेस्ट देने 30 फीसदी लोग पहुंच रहे हैं। आरआई उमेश कटियार बताते हैं कि ट्रैक पर कंप्यूटर की निगरानी में टेस्ट कराया जाता है। वाहन चालक की मामूली सी गलती उसे फेल करा देती है। इस वजह से कम आवेदन टेस्ट में पास हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: दयालबाग यूनिवर्सिटी का कौन सा कोर्स बेहतर? डिप्लोमा, डिग्री और रिसर्च के लिए हैं ढेरों विकल्प; शुरू हो रहे एडमिशन