फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने पर विरोध प्रदर्शन, आंदोलन का एलान

Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में एतराज जताया है। सोमवार को विभिन्न संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और आंदोलन एलान किया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के रंगजी मंदिर के निकट ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता। इसलिए सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर व्यवस्थाएं होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान रोहित पंडा, कालीचरण गौतम, बाबूलाल शर्मा, चौधरी अर्जुन पंडित, पवन शर्मा, योगेश पांडे, सोनू शर्मा और किसान गरीब मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तारा चंद गोस्वामी भी मौजूद रहे।   

विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ की उदासीन पंचायती अखाड़ा में महंत आदित्यानंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर के सेवाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष रजत गोस्वामी ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था ऐसे लोगों के हाथों में हैं, जिन्हें भक्तों से मतलब नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि 48 घंटे में पट नहीं खुले तो मंदिर चबूतरे पर धरना-प्रदर्शन होगा। 


संबंधित खबर- बांकेबिहारी के पट बंद होने का मामला पहुंचा अदालत, मंदिर को सुचारू रूप से खोलने की मांग  
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय मंत्री बृजकशिोर पचौरी ने कहा कि मंदिर में प्रशासन और प्रबंधन की मनमानी चल रही है। व्यापारी नेता नीरज गौतम ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर बंद होने से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद ने कहा कि मंदिर के पट पूर्ववत खोले जाएं, अन्यथा आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

मंदिर बंद करना न्यायोचित नहीं

नगर कांग्रेस कमेटी की दुसायत मोहल्ले में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि मंदिर बंद करना न्यायोचित नहीं है। ये भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक और वरिष्ठ नेता बृजेश गली वालों ने कहा कि लंबे समय से लोग दर्शन के लिए उत्सुक हैं। 

श्रीबांकेबिहारी मंदिर बंद होने से श्रीधाम वृंदावन के पंडा-पुजारी दुकानदार, व्यापारी हर वर्ग आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पं. शशिकांत सारस्वत, पूर्व सभासद विष्णु दान शर्मा, महेश गौतम, वैभव पाखी गौतम, दीपक बागवाला, पीडी गौतम एवं मोहन लाल शर्मा ने मंदिर खोलने के लिए आंदोलन का एलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें