फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी पर जवाहर बाग में नो एंट्री, पुलिस ने हिरासत में लिए लोग

Fri, 02 Jun 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो साल तक अवैध रूप से कब्जाधारियों के चंगुल में मथुरा के जवाहर बाग को लेकर जिला प्रशासन अब सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जवाहर बाग के कब्जामुक्त होने की बरसी पर वहां हवन पूजन करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 2 जून 2016 को पुलिस और अवैध कब्जाधारियों की बीच संघर्ष के बाद जवाहर बाग को मुक्त कराया जा सका था। मार्च 2014 में धरना प्रदर्शन के नाम पर जवाहर बाग में घुसा रामवृक्ष यादव स्वाधीन भारत विधि‌क सत्याग्रह के बैनर तले अपने हजारों लोगों के साथ यहां डेरा डाले था। 

पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हुए संघर्ष में 29 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें मथुरा पुलिस के दो जांबाज अफसर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे। ऐसे में जवाहर बाग के कब्जामुक्त होने के बाद मथुरा जिला प्रशासन ने इसे सामाजिक आयोजनों से दूर रखा है। हालांकि लोग यहां घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मथुरा के रालोद नेता ताराचंद्र गोस्वामी अपने 10-12 साथियों के साथ यहां हवन करने पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के अफसरों में खलबली मच गई। ये सभी लोग यहां एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार की स्मृति में हवन कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने हवन कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने जवाहर बाग को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें