फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति की खंडित, युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद; लोगों देखा तो किया हंगामा

Wed, 20 Sep 2023 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति खंडित कर दी। युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने देखा तो हंगामा किया। 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में नुनिहाई स्थित पालिका नगर में मंगलवार दोपहर को एक युवक ने मंदिर में घुसकर भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति को खंडित कर दिया। पूजा करने आए लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पालिका नगर निवासी संजीव गुप्ता, राजू शर्मा, अजय छाबड़ा, सुखदेव ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी। मोहल्ले में सरोज वाटिका के पीछे तकरीबन 40 साल पुराना मंदिर है। इसमें शिव परिवार और भगवान श्री राधा कृष्ण की मूर्ति हैं। पुजारी सुखदेव शास्त्री हैं। वह मंगलवार शाम को मंदिर में पहुंचे। भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति को क्षतिग्रस्त पाया। 

यह भी पढ़ेंः- 7वीं की छात्राओं से शिक्षक करता गंदी बात: पूछता ऐसी बातें सुनकर आ जाए शर्म, विरोध पर पीटता; दहशत में बच्चियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला तो भीड़ जुट गई। मंदिर में कैमरे लगे हैं। इससे पता चला कि दोपहर में 2:35 बजे एक युवक घुसा था। वह 15 मिनट बाद निकलता है। घटना से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें