फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे दो मनचलों को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस को सौंपा

Wed, 20 Sep 2023 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे दो मनचलों को परिजन व ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुना। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Agra: स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे दो मनचलों को ग्रामीणों ने धुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक गांव की छात्राओं को दो दिनों से कुछ मनचले परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत छात्राओं ने अपने परिजन से की। बुधवार की सुबह ग्रामीणों व परिजन ने दो मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


मामला सैंया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखरई गांव स्थित विद्यालय का है। यहां पास के ही गांव की छात्राएं पढ़ने आती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ मनचले उनको रास्ते में परेशान करते हैं। इसकी शिकायत छात्राओं ने परिजन से की। सुबह करीब आठ बजे छात्राएं स्कूल जा रही थीं, तभी मनचले अजय व विकास निवासी गांव कुसैंडा, धौलपुर, राजस्थान फिर आ गए। 

यह भी पढ़ेंः- 7वीं की छात्राओं से शिक्षक करता गंदी बात: पूछता ऐसी बातें सुनकर आ जाए शर्म, विरोध पर पीटता; दहशत में बच्चियां
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर परिजन व ग्रामीणों ने उनको पकड़कर पीट दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें