फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Video: ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बदमाशों ने दिखाया तमंचा, लूट से पहले हुआ कुछ ऐसा कि छूट गए पसीने

Sun, 04 Sep 2022 04:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में दुकानदारों की सजगता से लूट की वारदात होते-होते बच गई। मामला नारखी थाना क्षेत्र के कस्बा नगला बीच का है। रविवार को सराफ की दुकान पर लूट के इरादे से पहुंचे दो बदमाशों को वारदात से पहले ही आसपास के दुकानदारों ने पकड़ लिया। बदमाशों को रस्सी से बांधकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों ही आगरा के बरहन क्षेत्र के रहने वाले हैं। दुकान के बाहर खड़े दो साथी फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है। 

नारखी थाना क्षेत्र के कसबा नगला बीच में कन्हैया वर्मा की कन्हैया ज्वैलर्स के नाम दुकान है। दोपहर 12 बजे उनके पुत्र गोविंद वर्मा और विष्णु वर्मा दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर चार बदमाश दुकान पर पहुंचे। इस बीच दो बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। दो बदमाश दुकान में घुस गए। गोविंद और विष्णु से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। दोनों आभूषण दिखा रहे थे। तभी एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया।  दो बदमाश भागे, दो दबोचे  बदमाशों को पड़ोस के दुकानदार ने देख लिया। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को अवगत कराया। दुकानदारों को दुकान में आता देख बाहर खड़े दो बदमाश भाग गए। दुकान के अंदर मौजूद दोनों बदमाशों को दुकानदारों ने पकड़ लिया। सूचना पर सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय व नगला बीच चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थाने लाकर बदमाशों से पूछताछ की गई। सीओ टूंडला ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा मय कारतूस व बाइक बरामद की गई है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें