फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 43 डिग्री तापमान से लोग परेशान, कामकाज हो रहा प्रभावित

Tue, 04 Jun 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री नापा गया। इतनी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे से ही सूर्यदेव ने अपना प्रकोप दिखााना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे तेज धूप के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। शाम पांच बजे तक गर्मी और गर्म हवाओं से लाेग जूझते रहे। पिछले एक महीने से लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने के कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। रोज कमाने खाने वाले लोग गर्मी के कारण काम पर नहीं जा पा रहे हैं। लोगों के सामने मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


समर कैंप हुआ निरसत
बेकिस शिक्षा विभाग ने एक जून से समर कैंप के आदेश दिए थे। लेकिन भीषण गर्मी के कारण परिषदीय स्कूलों का समर कैंप निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें