फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीसी रोड पर फैली गिट्टियां बन गई हादसे की वजह, 10वीं की छात्रा की मौत...छोटी बहन भी हो गई घायल

Mon, 02 Jun 2025 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दयालबाग मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटर से दोनों बहनें गिर गईं। सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हो गई है। हादसे के समय सड़क पर गिट्टियां फैली थी।

 
विज्ञापन
सीसीटीवी और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी गिरी होने और कोई संकेतक या सुरक्षा न होने की वजह से शुक्रवार रात दयालबाग मार्ग पर शीतगृह स्वामी की बेटी सिद्धि उर्फ नव्या (16) की जान चली गई। इनकी स्कूटर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस के सामने यह बात सामने आई है। हादसे में बहन भी घायल है।
विज्ञापन



 

घटना शुक्रवार रात 1:30 बजे की है। गंगे गाैरी बाग, बल्केश्वर निवासी दिलीप अग्रवाल के हाथरस मार्ग पर शीतगृह हैं। बेटी सिद्धि उर्फ नव्या अग्रवाल ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। घटना वाले दिन वह स्कूटर से अपनी छोटी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थीं। दयालबाग-पोइया घाट मार्ग पर श्रीराम फार्म हाउस के पास एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दोनों बहनों को चपेट में ले लिया। इनका स्कूटर निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टियां फैली होने से फिसली और दोनों गिर गईं। नव्या की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: महापुरुषों की बिसात पर जाति और धर्म की सियासी चाल, इस तरह सपा के पीडीए को कुंद करने की है तैयारी


 

राहगीर ने बुलाई थी पुलिस
घटना के बाद का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक युवक नव्या की छोटी बहन से बात कर रहा है। वह मदद मांग रही है। वह रोते हुए कह रही है कि ट्रैक्टर वाला कुचल गया। अपने पिता को फोन लगाने की कह रही है। राहगीर ने ही 112 पर काल करके बुलाया। पुलिस नव्या को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: बड़े-बड़े कारोबारियों से संबंध, विदेशों से संपर्क; ये लोग बनाए जाएंगे गवाह


 
विज्ञापन

फार्म हाउस से आगे निकलते ही हादसा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास मैरिज होम के बाहर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक में नजर आया कि एक ट्रैक्टर पोइया घाट की तरफ से न्यू आगरा की तरफ जा रहा है। फार्म हाउस से आगे निकलते ही हादसा होता है। इसके बाद स्कूटर सवार दोनों बहन सड़क पर गिरी नजर आ रही हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर दोनों तरफ सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके लिए गिट्टी डाली गई हैं। मगर, कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। तेजगति से आती ट्रैक्टर-ट्राॅली की वजह से हादसा हुआ। सड़क पर गिट्टी होने की वजह से दोनों बहनें गिर गईं। एक सड़क से दूसरी तरफ गिरने की वजह से बच गई। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राॅली की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता दिलीप और मां खुशबू के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें