फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब की खुली बिक्री के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

Sat, 13 Dec 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब की खुली बिक्री के विरोध में एमजी रोड पर शांति मार्च निकला। एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के काफिले के बीच एसिड अटैक पीड़िताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान तेजाब की खुली बिक्री को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्टाप एसिड अटैक अभियान के तहत ब्यूरो, आगरा कॉलेज से कलक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला गया। आकांक्षा समिति की अध्यक्षा संगीता भटनागर ने हरी झंडी दिखाई।

मार्च में आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तेजाब की खुली बिक्री रोकने के संदेश वाले बैनर व तख्ती लेकर चल रहे थे। स्कूली बच्चे व सामाजिक संस्थाओं के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत और आगरा बुक क्लब की संस्थापिका डा. शिवानी चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकले इस शांति मार्च में एसिड अटैक पीड़िता नीतू, गीता, रितु आदि शामिल थीं।

नर नारायण सेवा संस्थान की सचिव रेखा वर्मा ने बताया कि संस्था के कई स्वयं सेवकों ने इस मार्च में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तेजाब खुलेआम बिक्री हो रही है। खुली बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और एसिड अटैक पीड़िताओं के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


दिनेश शुक्ला, विवेक वर्मा, हीरा सिंह, रोहित वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, पूनम रावत, आरती, केशव वर्मा, रहीशा बेगम, दशरथ लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें