फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पायल कारीगर ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, खून से लथपथ शव देख परिजनों की निकल गई चीख

Sat, 04 Feb 2023 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले में एक पायल कारीगर ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में जाकर खुद पर तमंचा सटाया और फायर कर दिया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ कारीगर को देखकर उनकी चीख निकल गई।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार की शाम पायल कारीगर ने घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक परिजन ने गृहक्लेश में आत्महत्या की बात कही है। जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घर की पहली मंजिल पर है कमरा

ताजगंज थाना क्षेत्र में चंद्रवैद्य गली, ताजगंज निवासी प्रदीप माहौर (34) फुलट्टी स्थित एक दुकान पर चांदी के पायल बनाने का काम करते थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को पत्नी राधा, उनके बच्चे यश, लकी, बेटी साक्षी के अलावा मां मीना और छोटा भाई हेमंत घर में मौजूद थे। प्रदीप का कमरा घर की पहली मंजिल पर है।
विज्ञापन


लगभग छह बजे प्रदीप कमरे में बैठे थे। राधा रसोई में काम कर रही थीं। तभी गोली चलने की आवाज आई। इस पर राधा और हेमंत कमरे की तरफ भागे। कमरे के बाहर गैलरी में प्रदीप लहूलुहान पड़े थे। उनके हाथ में तमंचा था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पेट में लगी थी गोली 

इस पर परिजन शव को घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि प्रदीप के पेट में गोली लगी थी। घटना के समय परिजन भी घर में मौजूद थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके से तमंचा कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

घर में मचा कोहराम

प्रदीप के तीन बच्चे हैं। यश दस साल का है, जबकि लकी आठ और बेटी साक्षी छह साल की है। वह छह भाई थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें