फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime News:आवास से ड्यूटी जा रहे दारोगा को अज्ञात वाहन ने रौंदा... टूट गई सांसें; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के थाना मिरहची में तैनात दरोगा रात में आवास से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
उपनिरीक्षक नरेशपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना मिरहची में तैनात एक दरोगा शनिवार की देर शाम अपने आवास से ड्यूटी जा रहे थे। नगला नथा के पास एक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा ने उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि नरेशपाल सिंह (59) शनिवार की देर शाम कस्बा स्थित आवास से थाने में ड्यूटी पर आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही थाना व कस्बा के बीच स्थित नगला नथा के पास पहुंची। किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाने में सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिसकर्मी के साथ मैं स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर उपचार के दौरान उनकी सांसे थम गईं।
विज्ञापन


सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि नरेशपाल सिंह मूलरूप से गांव बरूटी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर के रहने वाले थे। वर्तमान में परिवार जिला बुलंदशहर के थाना व कस्बा खुर्जा में बिजलीघर नंबर 4 के पास रहता है। सूचना पर परिजन अलीगढ़ पहुंच गए। 

गारद सलामी के लिए पुलिस जवानों के साथ शव को सरकारी वाहन से खुर्जा पहुंचाया गया है। इनके दो बेटे, बेटी व पत्नी के साथ ही अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें