पैंट्रीकार की व्यवस्था भी होगी बहाल
ट्रेनों में पैंट्रीकार की व्यवस्था बहाल करने के आदेश जारी हो चुके हैं। आगरा मंडल में पैंट्रीकार की व्यवस्था इसी सप्ताह बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एसी बोगियों में बेडरोल देने की भी तैयारी है।
रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी मुख्यालय को रसोई यान में खाना बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टूरिज्म व कैटरिंग वंदना भटनागर ने पहले की तरह ट्रेनों में ही खाना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।