फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली मनोहर से मिलने को  तरस गए पार्टी कार्यकर्ता

Fri, 08 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
murli manohar joshi - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
उम्र के अस्सी दशक पार कर चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अब ज्यादा घुलने-मिलने से कतराने लगे हैं। पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं में वे कभी जोश भरा करते थे, अब उनके बीच ज्यादा देर रहना उन्हें रास नहीं आ रहा। 
विज्ञापन

गुरुवार को खंदारी स्थित डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में जब वह पहुंचे तो चुनिंदा नेताओं से ही मिले। वह भी बंद कमरे में। स्थिति यह थी कि क्षेत्र और महानगर के बड़े पदाधिकारी तक उनके कमरे में जाने में हिचकिचा रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को छलेसर स्थित पंडित दीनदयाल ग्रामोत्थान संस्थान के नए भवन का उन्हें राज्यपाल राम नाईके साथ शिलान्यास करना है। इसके लिए वे गुरुवार देर शाम को ही आगरा आ गए। जानकारी होने पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता खंदारी स्थित विवि के गेस्ट हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

चंद नेता ही उनसे मिल पाए। वह भी कुछ देर के लिए। बाकी कार्यकर्ताओं को कमरे के अंदर प्रवेश ही नहीं दिया गया। कुछ शिक्षकों के कहने पर वह थोड़ी देर के लिए कमरे से बाहर तो आए लेकिन किसी के साथ ज्यादा घुले-मिले नहीं। 
हालांकि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विजयदत्त पालीवाल, प्रमोद गुप्ता, अनिल महाजन, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, हेमंत भोजवानी आदि से मिले। बाकी कार्यकर्ता गेस्ट हाउस के बाहर ही काफी देर तक खड़े रहने के बाद लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें