फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आवास विकास क्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, परशुराम चौक पर हुई महाआरती

विज्ञापन
आगरा में श्री परशुराम सेवा चरण सेवक समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ श्री परशुराम कुटुम्ब यात्रा का
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क से चतुर्थ परशुराम शोभायात्रा श्री परशुराम सेवा चरण सेवक की ओर से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने की। उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी भी उपस्थित थे। लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा व हरिओम शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन आवास विकास क्षेत्र में किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया। चरण सेवक कैलाश नारायण मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपो महाआरती का आयोजन किया। शोभायात्रा का समापन सुर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।
तीन डोले बने आकर्षण का केंद्र : चरण सेविका मोहिनी शर्मा एवं बबीता पाठक ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण के रूप में अलौकिक भगवान परशुराम, उज्जैन के महाकाल महादेव और खाटू नरेश के तीन डोले रहे। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रज की प्रसिद्ध मथुरा की मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू टीम ने परशुराम जन्मोत्सव पर विशेष प्रस्तुति दी और गऊ पूजन किया गया। स्वागत मदन मोहन शर्मा एवं अभिषेक शुक्ला ने किया। इस मौके पर भाजपा महानगर युवा मोचा अध्यक्ष शैलू पंडित, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद नितेश भारद्वाज, करन गर्ग, मोहिनी शर्मा, मानव गौरव शर्मा, विनोद गर्गाचार्य, विष्णु पाराशर, मुकेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में श्री परशुराम सेवा चरण सेवक समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ श्री परशुराम कुटुम्ब यात्रा का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें