फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की जगह नहीं, खड़े  कर दिए मॉल और मकान  

Wed, 07 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़कों और गलियों में हो रही वाहनों की पार्किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की सड़कें और गलियां चलने-फिरने के कम और पार्किंग के लिए ज्यादा इस्तेमाल हो रही हैं। शायद ही ऐसी कोई सड़क होगी, जिसके किनारे कारों की लंबी लाइन न लगी हो। ये हाल मुख्य बाजार और मॉल के आसपास का है। कालोनियों की हालत भी इससे जुदा नहीं है। घरों में जगह न होने पर गलियां पार्किंग बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) की पिछली बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारियों ने मंडलायुक्त के समक्ष दावा किया था कि उनका विभाग सिर्फ उन्हीं नए दो व चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर रहा है, जिनके यहां पर्याप्त पार्किंग स्थल है मगर, हकीकत इसके उलट है। स्थिति यह है कि जिन घरों में एक कार खड़ी करने की जगह है, उस घर के पते पर चार-चार कारों का रजिस्ट्रेशन है। ऐसी स्थिति में दिन तो दिन, रात में भी उनकी कारें कालोनी की गली में ही खड़ी होती हैं। ऐसा ही हाल मॉल और बाजारों का है। यहां कहने तो पार्किंग हैं लेकिन इनमें से अधिकांश पर या तो ताला लटका रहता है या फिर वह इस स्थिति में नहीं हैं कि लोग वहां अपनी कारें खड़ी कर सकें। ऐसे में उपभोक्ताओं को सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर वाहनों का कब्जा हो जाता है। ऐसी स्थिति में तमाम क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रहती है।

इन रोडों पर होती हैं पार्किंग
होम साइंस इंस्टीट्यूट खंदारी से हनुमान मंदिर चौराहा रोड, संजय प्लेस में पुलिस चौकी वाली रोड, शाह मार्केट के सामने एमजी रोड, न्यू आगरा, रामबाग, आवास विकास सेक्टर चार, राजपुर चुंगी से शमसाबाद रोड, अर्जुन नगर तिराहा, नौलक्खा बाजार, फतेहाबाद रोड, नामनेर, भगवान टाकीज, कमला नगर बाजार आदि। 
विज्ञापन


भौतिक परीक्षण के नाम पर खानापूर्ति
परिवहन विभाग का दावा है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामी से पार्किंग के संबंध में शपथ पत्र लिया जा रहा है। इसका भौतिक निरीक्षण भी किया जाता है। हकीकत में ऐसा नहीं है। हाल ही में एक ही घर के पते पर तमाम ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिनके यहां एक ही कार खड़ी करने की जगह है। ऐसे में परिवहन विभाग भौतिक निरीक्षण के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई ही पूरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें