फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नहीं खुला पैराशूट, 6000 फीट की ऊंचाई गिरकर हिमाचल के पैरा ट्रूपर की मौत

Fri, 08 Mar 2019 07:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैराजंप के दौरान पैराट्रूपर अमित कुमार (27) की पैराशूट नहीं खुलने पर मौत हो गई। उन्होंने गुरुवार को जहाज एएन-32 से छह हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। उनका पैराशूट नहीं खुला। इस कारण वह सीधे जमीन पर गिरे। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पैराट्रूपर अमित कुमार पुत्र शक्ति सिंह गांव भुसाल, थाना परोह, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम को वो अभ्यास के लिए ड्रोपिंग जोन में आए थे। उन्होंने जहाज से छह हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। 

बताया जाता है कि पैराशूट की रस्सियों के साथ उनका हाथ भी उलझ गया। इससे पैराशूट नहीं खुल सका। वो सीधे जमीन पर आकर गिर गए। इससे गंभीर घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दो बार पहले भी हुए हैं हादसे

थाना सदर पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मगर, वो आ नहीं सके। इसके बाद पार्थिव शरीर को कांगड़ा के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि पैराशूट नहीं खुलने की वजह से हादसा हुआ था।

23 मार्च 2018 को पलवल, हरियाणा निवासी सुनील कुमार की पैराशूट नहीं खुलने की वजह से जान चली गई थी। उन्होंने आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। आठ नवंबर 2018 को भी पंजाब के पटियाला निवासी हरदीप सिंह की मौत हो गई थी। वो 11 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें