फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए की जांच में सामने आई एक और चौंकाने वाली जानकारी

Thu, 15 Jul 2021 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच के लिए आईएमए ने समिति बनाई है, इस समिति ने अभी 69 मरीज और मृतकों के परिजनों से बात की है। 
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आईएमए की जांच समिति को दो मृतकों के परिजनों ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन न होने पर 30 हजार रुपये का सिलिंडर लेकर आए। मरीज को लगाया, कुछ देर बाद ही मौत हो गई, लेकिन काफी देर बाद जानकारी दी। हमारे मरीज का सिलिंडर भी दूसरे के लगा हुआ मिला।  

विज्ञापन


आईएमए जांच समिति के एक सदस्य ने बताया कि अभी तक 10 मृतकों के परिजनों से बात में दो ने यह जानकारी दी कि 25 से ही ऑक्सीजन की कमी की स्टाफ ने बताकर सिलिंडर के इंतजाम करने को कह दिया। 26 को तो अस्पताल स्टाफ ने हाथ ही खड़े कर दिए। स्पष्ट कहा कि मरीज की जान बचानी है तो सिलिंडर लेकर आओ। 

ऐसे में 30 हजार रुपये देकर सिलिंडर लाया और मरीज का लगा दिया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई, जब सिलिंडर दूसरे मरीज के लगा हुआ देखा तब स्टाफ से पूछा तब बताया कि आपके मरीज की तो 10-15 मिनट बाद ही मौत हो गई थी, ऐसे में दूसरे मरीज को लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और परिजनों ने समिति को दी जानकारी
- ऑक्सीजन की कमी थी, खुद के सिलिंडर का इंतजाम करने के लिए कहा गया। 
- 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सीसी टीवी कैमरे बंद कर दिए गया था।
- 26 अप्रैल की सुबह अफरातफरी दिखी, स्टाफ कोई जानकारी नहीं दे रहा था।
- 26 अप्रैल को डॉ. अरिन्जय जैन अस्पताल में ही थे, 

अब तक 69 मरीजों-तीमारदारों से हो चुकी है बात
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच के लिए आईएमए ने समिति बनाई है, इस समिति ने अभी 69 मरीज और मृतकों के परिजनों से बात की है। 22 मरीजों से बात होना बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें