सहयोगी की भूमिका में थी आंतरिक कमेटी
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच हाई कमेटी जांच कर रही थी, इसके कारण आंतरिक कमेटी हाई कमेटी की जांच में सहयोगी की भूमिका में रही, प्रशासन की जांच समिति जो भी कार्रवाई के लिए निर्देशित करेगी, उसे अमल में लाया जाएगा।
संबंधित खबर- Paras Hospital Agra: प्रशासन ने दी चिकित्सक को 'अघोषित' क्लीन चिट, ऑक्सीजन मॉकड्रिल से 22 मौतों के थे आरोप
पुलिस को मिली जांच रिपोर्ट
श्री पारस अस्पताल के प्रकरण में जांच के लिए डीएम ने दो जांच कमेटी गठित की थी। इन कमेटी की रिपोर्ट दो दिन पहले आ गई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट रविवार को थाने पर आ गई है। अब रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद ही विवेचना में शामिल किया जाएगा।