मिशन ट्रायल के लिए तैयार होगा
निदेशक ने बताया कि यह ह्यूमन रेटेड पैराशूट सिस्टम है, जो यात्रा के दौरान किसी भी इमरजेंसी में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में सक्षम है। ऐसे एक और परीक्षण के बाद ये पैराशूट सिस्टम मिशन ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा।
क्रू माड्यूल में पैराशूट रिकवरी सिस्टम
भारतीय मानवयुक्त अंतरिक्ष यान (गगन यान) भेजने की तैयारी चल रही है। अंतरिक्ष कैप्सूल में तीन यात्री होंगे। यात्री 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे। परिक्रमा पूरी करने के बाद क्रू माड्यूल से धरती पर लौटेंगे। इसमें पैराशूट रिकवरी सिस्टम लगा होगा। इसके कई ट्रायल हो चुके हैं।