फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकमटैक्स का पेपर लीक!

Sun, 17 Apr 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌विश्वविद्यालय - फोटो : demo
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकमटैक्स का पेपर लीक होने की सूचना से शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। फीरोजाबाद में संबंधित विषय की परीक्षा शुरू होने से पूर्व इनकमटैक्स पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हुआ। जानकारी एसएसपी को तहरीर दी गई। मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है।
विज्ञापन

  शनिवार शाम तीन बजे से बीकॉम द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की इनकमटैक्स की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय प्रशासन को करीब पौने तीन बजे ही पेपर लीक होने की सूचना मिली। अधिकारियों के होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि व्हाट्स एप पर पेपर डाला गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि परीक्षार्थियों को दिया गया पेपर ही व्हाट्स एप पर डाला गया था। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि  मामले की जानकारी होने पर फीरोजाबाद के एसएसपी को तहरीर दे दी गई है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

‘पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने के बाद ही परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा।’ - मोहम्मद मुजम्मिल, कुलपति, डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें