फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंकज शर्मा ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
पंकज शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही ओपन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 16वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार 16 अप्रैल से शुरू हुई प्रतियोगिता में पंकज शर्मा ने पूमसे खिमजांग और शिपजिन में प्रभावशाली प्रदर्शन कर पदक जीता। अब पंकज 15 से 17 मई तक तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पंकज की उपलब्धि पर संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें