फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की दवाओं के तस्कर: पंजाब पुलिस की जांच में मिली अहम जानकारी, दवाइयां भेजने वाली फर्म फर्जी

Thu, 17 Dec 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 12 फर्म में जय हनुमान फार्मा का भी नाम
  • पीलीभीत से भी जुड़े हैं तार, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे की दवाओं की सप्लाई करने में 12 फर्म में से पांच फर्म और फर्जी होने की आशंका है। फर्जी पते और प्रमाणपत्रों से इनके लाइसेंस बनवाए गए हैं। पंजाब पुलिस की शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है। जांच में एक फर्म पहले ही फर्जी मिल चुकी है। इसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा चुका है। 
विज्ञापन



नशे की दवाओं की जांच कर रही पंजाब पुलिस के दो जवान मंगलवार को आगरा आए थे। इन्होंने औषधि विभाग से 12 फर्म के रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इसमें संचालक के नाम, पता और अन्य जानकारी भी हैं। इनके लाइसेंस छह महीने से दो साल पहले कराए गए हैं। एक फर्म की सालाना डेढ़ से दो करोड़ रुपये की बिलिंग दिखाई गई है। प्रारंभिक जांच करते हुए पंजाब पुलिस वापस चली गई है। बताया कि जल्द ही पंजाब पुलिस की तीन-चार टीमें आगरा आकर इनके पते पर जाकर जानकारी करेंगी। 


12 फर्म में जय हनुमान फार्मा का भी नाम
पंजाब पुलिस के रडार पर आई 12 फर्म में एक जय हनुमान फार्मा संजय प्लेस भी है। इस फर्म से भी पंजाब में नशे की दवाएं भेजी गई थीं। इसका लाइसेंस लाखन सिंह निवासी पीपलमंडी के नाम से है, जांच में इस पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला था। इसका लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत से भी जुड़े हैं तार, पहुंची पुलिस
आगरा गैंग के तार पीलीभीत से भी जुड़ गए हैं। पंजाब पुलिस के दो जवान आगरा में जांच करने के बाद पीलीभीत पहुंच गए हैं। पंजाब पुलिस के जांच करने आए एसआईसी ने बताया कि नशे की दवाओं की सप्लाई की जांच करने के लिए आगरा के बाद पीलीभीत आए हैं। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।


मिलीभगत से चल रहा नकली-नशीली दवाओं का कारोबार: आशू शर्मा
जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने वीडियो जारी करते हुए औषधि विभाग पर मिलीभगत से नकली और नशे की दवाओं के कारोबार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरे राज्यों की पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम नकली और नशे की दवाएं जब्त करती है, लेकिन यहां का विभाग किसी गैंग को नहीं पकड़ पाया। एक अधिकारी तो नकली दवा बनाने वाले से 35 लाख रुपये की घूस मांगने के मामले में आरोपी भी है। 

संदिग्ध फर्म की जांच कर रहे
पंजाब पुलिस को दवाओं की 12 फर्म के लाइसेंस की कॉपी सत्यापित करते हुए दी गईं हैं। ये फर्म संदिग्ध हैं। पंजाब पुलिस के अलावा इनकी जांच औषधि विभाग भी कर रहा है। -नरेश मोहन दीपक, औषधि निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें