फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तुम ही मेरी चिता को आग लगाना, सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गई पंजाब से आई युवती

Wed, 08 Jul 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • चेकआउट के समय होटल ब्वॉय को लगी जानकारी
  • पुलिस ने किया परिजन को सूचित
  • प्रेमी के हाथों ही अंतिम संस्कार कराने की अंतिम इच्छा 
विज्ञापन
इसी होटल में किया युवती ने की आत्महत्या, लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने मथुरा के एक युवक के प्रेम प्रंसग में शादी न होने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव होटल में पंखे से लटका मिला। होटल स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने प्रेमी के हाथों ही अंतिम संस्कार कराने की अंतिम इच्छा व्यक्त की है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पंजाब के होशियारपुर के बोहना थानाक्षेत्र के गांव बोहना की रहने वाली युवती का मथुरा के ही होलीगेट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। पुलिस की मानें तो दोनों चार साल तक एक-दूसरे से मिलते रहे।

मामला शादी तक पहुंच गया लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध युवती दिल्ली इंटरव्यू देने के बहाने घर से निकली और ऑनलाइन एक होटल में रूम बुक कराया। सोमवार दोपहर वह मथुरा आ गई और कमरा नंबर 104 में रुकी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को युवक और युवती की मुलाकात हुई। युवती को मंगलवार को 12 बजे होटल से चेकआउट करना था। जब वह 12 बजे तक रूम से नहीं निकली तो होटलकर्मी दिनेश ने रूम का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब न मिलने पर दिनेश ने जब कमरा खोला तो उसके होश उड़ गए।

युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवती के होलीगेट क्षेत्र के एक युवक से संबंध थे। संभवत: उससे शादी न हो पाने के कारण युवती ने आत्महत्या की है। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
 
विज्ञापन

मेरी चिता को ... आग लगाना...
युवती द्वारा जो सुसाइड नोट लिखा गया है। उससे प्रतीत होता है कि युवती यहां किसी से मिलने आई थी और असफल होने पर ही उसने ऐसा कदम उठाया। सुसाइड नोट में युवती ने किसी युवक का नाम लिखकर संबोधित करते हुए लिखा है कि तुम ही मेरी चिता को आग लगाना।

उसने लिखा कि उसकी आखिरी इच्छा यह भी है कि उसे मथुरा में ही जलाया जाए। युवती ने सुसाइड नोट में युवक दोस्त से गिला शिकवा भी व्यक्त किया है तथा लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ः ऊर्जा मंत्री ने दिया शहीद जितेंद्र के परिवार को भरोसा, सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

पुलिस खंगाल रही मैसेज

पुलिस ने सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद युवती के मोबाइल के मैसेज को खंगालना शुरू कर दिया है। वह मोबाइल नंबर तथा मैसेज के आधार पर उक्त युवक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें