आगरा के बाह में बाल विवाह कराने की तैयारी थी। दूल्हा 30 वर्ष और 15 साल की दुल्हन। 4 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। बृहस्पतिवार को लग्नोत्सव में पहुंची पुलिस टीम ने बाल विवाह को रुकवा दिया। दुल्हन के माता-पिता और पंडित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जबकि किशोरी को वन स्टाफ सेंटर इटावा भेजा है।