फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: ताजनगरी फेस टू में बनेगा पंचवटी योग स्थल, लगेगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा

Fri, 09 Aug 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ताजनगरी में योग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। ताजनगरी फेस टू में आगरा विकास प्राधिकरण एक पंचवटी योगस्थल बनाने जा रहा है। जिसमें पांच तरह के पौधे रोपित किए जाएंगे। महात्मा बुद्ध की प्रतिमा लगाई जाएगी। योग करने वालों के लिए एक झोपड़ी बनेगी। 
विज्ञापन


योग को बढ़ावा देने के लिए और आम आदमी को निशुल्क योग का प्रशिक्षण मुहैया कराए जाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने योजना तैयार की है। इसके तहत ताजगंज फेस टू में जोनल पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर पंचवटी योगस्थल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। 

ये पौधे लगाए जाएंगे 

पंचवटी योगस्थल में पीपल, बेल, अशोक, आंवला और बरगद के पौधों का रोपण किया जाएगा। पंचवटी योगस्थल को पांच ब्लॉक में बांटा गया है। हर एक ब्लॉक में एक प्रजाति का पौधारोपित होगा। बताते चले कि यह पौधे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

250 मीटर का बनेगा ट्रैक 

पंचवटी योगस्थल में मार्निंग वॉक करने वालों के लिए 250 मीटर का पंचतत्व ट्रैक भी तैयार किया जाएगा। इस ट्रैक पर वॉक करने वालों को अलग से एक्यूप्रेशर की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस ट्रैक को ही एक्यूप्रेशर थेरेपी की तर्ज पर बनाया जाएगा। 

एडीए के मुख्य अभियंता अजय सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर पंचवटी योगस्थल का टेंडर हो जाएगा। इसके बाद छह माह में पंचवटी योगस्थल को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। योग के लिए किसी भी संस्था से समन्वय किया जाएगा, जो हर रोज लोगों को योग का प्रशिक्षण दे सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें