फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए 4 अगस्त को मतदान, चुनाव कार्यक्रम हुआ जारी

Fri, 15 Jul 2022 05:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिलाधिकारी आगरा ने  पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।  20 जुलाई को नामांकन होगा और 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
 
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पंचायत के रिक्त 38 पदों के लिए 20 जुलाई को नामांकन और 4 अगस्त को मतदान होगा। केवल ग्राम पंचायत सदस्य के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए अप्रैल 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बृहस्पतिवार को उपचुनाव कार्यक्रम जारी किया। बताया कि रिक्त पदों के क्षेत्रों में मुनादी कराई जाएगी। नामांकन पत्र क्षेत्र पंचायत कार्यालय या ब्लॉक पर जमा होंगे। जिन क्षेत्र में चुनाव है, उनसे संबंधित कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनावी प्रक्रिया होगी। 

ये हैं कार्यक्रम

- नामांकन: 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

विज्ञापन

- नामांकन पत्रों की जांच: 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
- नाम वापसी: 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
- चुनाव चिह्न आवंटन: 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
- मतदान: 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
- मतगणना: 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें