फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बारिश से बर्बादी का मंजर देख किसानों के घरों में नहीं जले चूल्हे, सरकार से मुआवजे की गुहार

Tue, 19 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसानों का कहना है कि बारिश से धान, आलू, सरसों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
बर्बादी का मंजर देख किसान हुए चिंतित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से छाता, मांट, महावन, गोवर्धन तहसील के किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। बारिश से खेतों में कटी तथा खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। आलू और लाहा की हाल ही में बोई गई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बारिश से बर्बादी के मंजर को देख किसानों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं कराया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

 
तहसील छाता के गांव छाता देहात, भीम नगर रनवारी, लाडपुर, बहरावली, लोधौली, बिजवारी, सांखी, अलवाई, नगला पचावर, अकोस, सोनई, परखम, नगला छीतर, जमालपुर, शहजादपुर गूजर आदि गांवों फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन ने टीम के साथ क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया। 

 

आगरा में बारिश से बर्बादी: धान की फसल खेतों में गिरी, बाजरे को नुकसान, किसानों ने लगाई मदद की गुहार

उनका कहना है कि बारिश से धान, आलू, सरसों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर किसानों की फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। चौमुहां, पसौली, परखम, अकबरपुर, तरौली, सिहाना, बढ़ौता, आझई, परखम गुर्जर, सेही, शहदपुर, नौगांव, भरतिया आदि गांवों में धान, कपास, लाहा, आलू की फसलें बर्बाद हो गई हैं। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन

50 हजार प्रति एकड़ नुकसान पर मुआवजे की मांग
चौमुहां में हुई किसान सभा की बैठक में द्वारकाधीश यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 50000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। राधाकुंड, मुखराई, कुंजेरा, बसोंती, जुल्हेंदी, नगला पंजाबी में किसान चौपट हो गए हैं। पप्पू मेंबर, जनको सिंह, तेज प्रकाश, लेखराज सिंह, कुली पंडित, नरेश बघेल आदि ने डीएम से मुआवजे की मांग की है। 

नौहझील क्षेत्र में भी किसानों का काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के ब्लॉक ज्ञान सिंह चौधरी, बृजेश शर्मा, होरी लाल, इस्लाम खान, सुरेश चौधरी, तेजवीर सिंह, करुआ पहलवान आदि ने डीएम से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मुआवजा नहीं दिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। सुरीर क्षेत्र में बारिश से किसानों धान की फसल बर्बाद हो गई। बिजली गिरने से सुरीर में राजेश रावत के मकान की दीवार में दरारें पड़ गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें