फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा चरण: 17 बीडीसी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 11 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को बीडीसी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इस दौरान ब्लाक मुख्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। सीकरी में भीड़ अधिक होने और रिटर्निंग आफिसर के नदारद रहने से लोगों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

 फतेहपुर सीकरी ब्लाक में अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के बाद बीडीसी पद पर वार्ड संख्या आठ से ब्लॉक प्रमुख टीकम सिंह और वार्ड संख्या 71 से बैजंती देवी पत्नी हरिभान सिंह को निर्विरोध घोषित किया गया। एडीओ पंचायत यतेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 517 पर्चे भरे गए थे। इनमें 106 ने अपने नाम वापस ले लिए। जबकि दो निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इस तरह अब कुल 409 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। विकास खंड अछनेरा में नाम वापसी के बाद वार्ड संख्या 39 ग्राम सांधन से यामिनी पत्नी तेज प्रकाश सिंह, वार्ड संख्या 37 से शीलो देवी पत्नी ओपी नौहवार और वार्ड संख्या आठ रुनकता से शोभा यादव पत्नी हरपाल सिंह यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। बता दें कि नामांकन वापसी के दौरान 65 दावेदारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इस प्रकार 98 पदों के लिए 484 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। खंड विकास अधिकारी सुप्रिया मिश्रा ने बताया कि 18 अक्टूबर को मतदान होगा।  
वहीं, बरौली अहीर ब्लाक में सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें वार्ड संख्या एक, 16, 65, 75, 111, 112 और 122 प्रत्याशी शामिल हैं। 98 लोगों के नाम वापस लेने के बाद अब 677 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं, बिचपुरी ब्लाक में 37 दावेदारों ने नाम वापस लिए। वार्ड सात, एक, 10, 21, 84 से कुल पांच दावेदार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब कुल 423 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें