फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पीएसी के सिपाही ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Fri, 18 Dec 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुनीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से ड्यूटी के लिए निकले पीएसी जवान ने गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


जसराना थानाक्षेत्र के गांव मिलिक निवासी मुन्नेश कुमार यादव (40) पुत्र राजेंद्र सिंह पीएसी 43 बटालियन एटा में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कुबेरपुर पर लगी थी। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम को घर आए थे। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी की कहकर घर से निकले थे। लेकिन 11 बजे उन्हें जीआरपी द्वारा सूचना दी गई कि मुन्नेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीएसी जवान काफी समय से रेल पटरी के समीप बैठा ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। राजधानी एक्सप्रेस के आते ही वह ट्रेन के आगे कूद गया। मुन्नेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दोनों बड़े भाई खेती का काम करते हैं। जवान एक वर्ष पूर्व एटा रोड स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में मकान बनवाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुन्नेश की मौत के बाद उसके बेटे अमन (10) और बेटी निशू (12) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सावित्री और मां असर्फी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सावित्री के कंधों पर दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें