फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः एसएन में दूर होगी ऑक्सीजन की कमी, नॉन कोविड अस्पताल में मरीजों को मिलेगी पूरी सप्लाई

Tue, 15 Sep 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन कॉलेज में नॉन कोविड अस्पताल के टैंक से कोविड अस्पताल से की जा रही है कनेक्टिविटी, नॉन कोविड मरीजों को सिलिंडर से
होगी आपूर्ति
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों को 10 हजार किलोलीटर के टैंक से ऑक्सीजन मिलेगी। आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देख कॉलेज प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। टैंक को 200 बेड के आइसोलेशन वार्ड से जोड़ने का काम किया जा रहा है। दो से तीन दिन में यह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



एसएन के कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के लिए 100-100 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड बने हुए हैं। इन दोनों को 15 हजार किलोलीटर के टैंक से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। पहले एक ही वार्ड में मरीज भर्ती थे और औसतन 50 से 60 मरीज रहते थे, बीते दिनों ही यह वार्ड फुल होने के बाद नए वार्ड में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनके लिए ऑक्सीजन की जरूरत को देख पोस्टमार्टम हाउस के पास बने 10 हजार किलोलीटर के टैंक को नए आइसोलेशन वार्ड से जोड़ा जा रहा है। यहां से सीधे मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचेगी। यह कार्य दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- दावाः दो सप्ताह में खत्म होगी ऑक्सीजन की किल्लत, जल्द शुरू होगा री-फिलिंग सेंटर
विज्ञापन


नॉन कोविड मरीजों को सिलिंडर से होगी आपूर्ति 

अभी इस टैंक से सर्जरी, ईएनटी और हड्डी रोग के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी, ऐसे मरीजों की संख्या फिलहाल कम होने के कारण, इनको सिलिंडर से ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गई है। सामान्य हालत होने पर फिर से टैंक से इन मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन

बढ़ रहा है संक्रमण
कोरोना वायरस के मरीजों को बढ़ते देख, इनके लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। 10 हजार किलोलीटर टैंक से नए आइसोलेशन वार्ड को जोड़ा जा रहा है। यह काम दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा। नॉन कोविड मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जाएगी। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य, एसएन अस्पताल

फिरोजाबाद से भी मंगवाई जाएगी ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की किल्लत पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पांचों गैस वितरकों से बात की कि जरूरत पर पांचों एजेंसियां अस्पतालों में आपूर्ति करें। फिरोजाबाद के री-फिलिंग सेंटर से भी ऑक्सीजन मंगवाई जाएगी। अभी तक अलीगढ़ और मथुरा से ही ऑक्सीजन मंगवाई जा रही थी।

आईएमए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए गैस वितरकों से बात कर स्टॉक में होने पर दूसरी एजेंसी को आपूर्ति करने को कहा है। फिरोजाबाद स्थिति री-फिलिंग सेंटर के अधिकारियों से बात हो गई है, वहां से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। आंवलखेड़ा में भी री-फिलिंग सेंटर को लाइसेंस मिलने के बाद इसी सप्ताह यहां से भी ऑक्सीजन प्राप्त होने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें