फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश का आज अंतिम मौका, कराएं वेब पंजीकरण

Tue, 15 Sep 2020 09:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत सेमेस्टर कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बाद छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश फार्म भर सकता है। इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज वेब पंजीकरण जरूर करा लें। बिना वेब पंजीकरण कराए बिना विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाएंगे। मंगलवार को वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि है। अभी तक विश्वविद्यालय ने तिथि नहीं बढ़ाई है।  
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत सेमेस्टर कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बाद छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश फार्म भर सकता है।

ये भी पढ़ें- ताजमहलः शाहजहां-मुमताज की कब्र का इस तरह दीदार कर सकेंगे पर्यटक 
विज्ञापन


इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विश्वविद्यालय ने अभी तिथि आगे नहीं बढ़ाई है। ऐसे में स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र मंगलवार को वेब पंजीकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन

अभी तक स्नातक के विभिन्न कोर्स में वेब पंजीकरण की बात करें तो डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे ज्यादा बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए छात्रों का पंजीकरण हुआ है।

इसमें बीए के लिए 31,619, बीएससी के लिए 25,595 और बीकॉम के लिए 10,880 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। इससे पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, लेकिन छात्र हित में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि को 15 सितंबर कर दिया था। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि छात्र वेब पंजीकरण कराने के बाद इससे संबद्ध किसी भी कॉलेज में प्रवेश फार्म भर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें