हादसे के बाद बस के आगे के हिस्से में बजरी भर गई ती। इससे घायलों को निकालने में परेशानी हुई। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तुलाराम ने बताया कि घायलों के लिए सात एंबुलेंस को लगाया गया था। चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिकता से उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा गया है।
ये हुए हैं घायल
सविता, रश्मि, अनुराधा, पूनम, सीमा, किशन, रजनी, ममता गुप्ता, अनुज गुप्ता, करुणा शर्मा, किशन ठाकुर उसका बेटा लव, पत्नी किरण, पिता मुंशी लाल, बहन तनु, सास बीना आदि घायल हैं।