फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाहरी बना रहा पर्चा, मरीजों से वसूले जा रहे 10 रुपये

विज्ञापन
जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
आगरा। सस्ते इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है। अस्पताल के काउंटर नंबर-दो पर बैठने वाला बाहरी व्यक्ति पर्चे के नाम पर वसूली कर रहा है। मरीजों से एक रुपये के पर्चे के 10 रुपये ले रहा है। आरोपी एक महिला कर्मचारी का पति है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


मरीजों की अवैध वसूली की शिकायत के बाद संवाददाता ने मरीज बनकर काउंटर पर पर्चा बनवाया तो बाहरी व्यक्ति ने 10 रुपये मांगे। कहा कि पर्चा तो एक रुपये का बनता है तो वह बोला यहां जल्दी पर्चे बनते हैं और 10 रुपये लगते हैं। एक रुपये में बनवाना है तो पास में भीड़ वाली लाइन में लग जाओ।
50 रुपये का नोट देने पर उसने कहा कि 40 रुपये खुले नहीं हैं। डॉक्टर को दिखाकर आओ, बाद में रुपये लेना। उसने पर्चे पर 40 रुपये बकाया लिख दिए। करीब एक घंटे बाद काउंटर पर पहुंचने पर उसने 40 रुपये लौटाए और बकाया लिखे रुपये काट दिए। जानकारी करने पर अन्य स्टाफ ने बताया कि यह अस्पताल का कर्मचारी नहीं बल्कि एक महिला कर्मी का पति है। यहां पर दबंगई करता है।
विज्ञापन

-
मरीजों ने बयां किया दर्द

त्वचा रोग की दवा लेने जिला अस्पताल आया था। खुले पैसे न होने पर काउंटर पर 50 रुपये का नोट दिया। उसने 10 रुपये लिए। एक रुपये शुल्क होने की बात कही तो बोला कि क्या पहली बार आए हो, यहां इतने ही लगते हैं। - धर्मेंद्र सिंह, ताजगंज
-काउंटर पर 10 रुपये मांगे। मैंने पांच रुपये देते हुए कहा कि खुले नहीं हैं। आरोपी बोला कि अगली बार 10 रुपये लेकर आना। बाद में पता चला कि एक रुपये का पर्चा बनता है। इस पर दोबारा लौटकर चार रुपये मांगे तो टरका दिया। - गुनगुन, चक्की पाट
-

-जांच के लिए अस्पताल पहुंची थी। काउंटर पर पर्चे के 10 रुपये ले लिए। उससे कहा कि किराये के रुपये कम पड़ जाएंगे लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाए। - गीता, शाहगंज



जिला अस्पताल में एक रुपये में पर्चा बनता है। काउंटर नंबर-दो पर कौन बैठ रहा है और 10 रुपये की वसूली कर रहा है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अजय राणा, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें