फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीआईसी ग्राउंड में ठहराए जाएंगे जायरीन, तैयारियों में जुटा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अजमेर शरीफ दरगाह के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जायरीन के रुकने के लिए जीआईसी ग्राउंड को अस्थायी विश्राम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। दिसंबर में अजमेर शरीफ के उर्स में भाग लेकर लौटने वाले जायरीन आगरा और फतेहपुर सीकरी में ठहरेंगे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जायरीन के सुरक्षित और आरामदायक ठहराव के लिए मैदान में बड़े पंडाल लगाए जाएंगे। मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पूरे मैदान में रोशनी की व्यवस्था रहेगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि जायरीन की सुविधा और सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम के अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे मौके पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें